{"_id":"6a47fe72a1f9671def014708","slug":"thyroid-medicine-is-out-of-stock-at-kandela-chc-forcing-patients-to-buy-expensive-medicines-jind-news-c-199-1-jnd1013-156117-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कंडेला के सीएचसी में थायराइड की दवा खत्म, मरीजों को खरीदनी पड़ रही महंगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कंडेला के सीएचसी में थायराइड की दवा खत्म, मरीजों को खरीदनी पड़ रही महंगी दवा
विज्ञापन
जुलाना। गांव कंडेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कई दिनों से थायराइड की दवा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण मरीजों को निजी मेडिकल स्टोरों से महंगी दवा खरीदनी पड़ रही है। दवा नहीं मिलने से मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और नियमित इलाज भी प्रभावित हो रहा है।
थायराइड मरीज सुमन ने बताया कि वह कई बार सीएचसी में दवा लेने पहुंचीं लेकिन हर बार दवा नहीं मिलने के कारण खाली हाथ लौटना पड़ा। मजबूरी में बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है जिससे खर्च बढ़ गया है। यही परेशानी कई अन्य मरीज भी झेल रहे हैं।
ग्रामीणों और मरीजों का कहना है कि थायराइड की बीमारी में नियमित दवा लेना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द दवा की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर निशुल्क दवा मिल सके और उन्हें निजी मेडिकल स्टोरों पर निर्भर न रहना पड़े।