फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   New RCC benches to be installed in the city, Municipal Council issues tender for Rs 21.18 lakh

Jind News: शहर में लगेंगी नई आरसीसी बेंच, नगर परिषद ने जारी किया 21.18 लाख रुपये का टेंडर

Mon, 21 Sep 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
New RCC benches to be installed in the city, Municipal Council issues tender for Rs 21.18 lakh
जींद। शहर के पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य प्रमुख स्थानों पर आने वाले लोगों के लिए बैठने की सुविधा बढ़ाने की दिशा में नगर परिषद ने कदम उठाया है। नगर परिषद जींद की ओर से विभिन्न स्थानों पर आरसीसी बेंच लगाने के लिए 21 लाख 18 हजार 160 रुपये की अनुमानित लागत का टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत शहर में जरूरत के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर आरसीसी बेंच स्थापित की जाएंगी। इससे पार्कों में सुबह-शाम घूमने आने वाले लोगों, बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य नागरिकों को बैठने के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा। शहर में कई सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

विशेषकर बुजुर्ग और महिलाएं पार्क या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कुछ समय आराम करने के लिए बैठने की जगह तलाशते हैं। आरसीसी बेंच लगने के बाद ऐसे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। नगर परिषद की शर्तों के अनुसार कार्य का जिम्मा मिलने वाली एजेंसी को निर्धारित समय सीमा में बेंच स्थापित करने के साथ संबंधित कार्य को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
नगर परिषद की इस पहल से शहर के सार्वजनिक स्थलों की उपयोगिता बढ़ने के साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर पार्कों में आने वाले लोगों को बैठने के लिए स्थायी व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। शहरवासियों की मांग के अनुसार ही पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बेंच लगवाए जाएंगे। -डॉ. अनुराधा सैनी चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article