फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Thunder and drizzle increased farmers' worries

Jind News: बादलों की गरज व बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Fri, 19 Apr 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 Apr 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Thunder and drizzle increased farmers' worries
जींद। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वीरवार शाम को गरज तथा चमक के साथ हुई बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। एकाएक आकाश में बादल छाने के बाद बारिश के आसार बन गए। मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन


वीरवार को दिन का आगाज साफ मौसम के साथ हुआ। इससे गर्मी बढ़ गई, लेकिन शाम को मौसम ने करवट ली और आकाश में काले बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिन के अधिकतम तापमान में वीरवार को 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के असर से परिवर्तनशील रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के के आंशिक असर के चलते 21 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आकाश में बादल देखे जा सकते हैं। हवा की गति तेज रहेगी। 19 तथा 20 को ज्यादा असर देखने के लिए मिलेगा। कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जबकि अधिकतम तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से मौसम में बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। इसके चलते आकाश में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। हवा कि गति कुछ तेज रहेगी। मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। -डॉ. राजेश, मौसम विज्ञानी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed