फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relief granted for the State Junior Athletics Championship scheduled to be held in Kurukshetra from October 2 to 4.

Jind News: दो से चार अक्तूबर तक कुरुक्षेत्र में होगी राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Sun, 27 Sep 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Relief granted for the State Junior Athletics Championship scheduled to be held in Kurukshetra from October 2 to 4.
उचाना। एथलेटिक्स हरियाणा के तत्वावधान में 39वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन दो से चार अक्तूबर तक द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जींद जिले के करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं प्रदेशभर से लगभग 2000 एथलीट विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के फरीदाबाद मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 23 से 27 अक्तूबर तक चेन्नई में प्रस्तावित है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अंतिम टीम का चयन करेगी। प्रतियोगिता भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के नियमों के अनुसार कराई जाएगी।
विज्ञापन


चार आयु वर्गों में होंगे मुकाबले
चैंपियनशिप में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों की आयु की गणना निर्धारित जन्म तिथि के आधार पर की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन एंट्री 16 से 30 सितंबर तक एएफआईयूआईडी के माध्यम से भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की वेबसाइट पर की जा सकेगी। 30 सितंबर के बाद प्रतियोगिता का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। अंडर-14 में खिलाड़ियों के लिए ट्रायथलॉन-ए, बी और सी के मुकाबले होंगे। इनमें 60 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप सीजर, बैक थ्रो, एक किलोग्राम शॉटपुट और 600 मीटर दौड़ शामिल हैं। इसके अलावा किड्स जैवलिन भी कराया जाएगा। अंडर-16 में दौड़, हर्डल्स, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, डिस्कस, जैवलिन, पेंटाथलॉन और रेस वॉक जैसी स्पर्धाएं होंगी। अंडर-18 में स्पर्धाओं का दायरा और बढ़ जाएगा। इसमें विभिन्न दौड़ के साथ हर्डल्स, स्टीपलचेज, पोल वॉल्ट, ट्रिपल जंप, हैमर थ्रो, जैवलिन, हेप्टाथलॉन और रेस वॉक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-20 में डेकाथलॉन-हेप्टाथलॉन भी
अंडर-20 वर्ग में 100 से 10000 मीटर तक की दौड़, हर्डल्स, स्टीपलचेज, हाई जंप, पोल वॉल्ट, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस, हैमर, जैवलिन, डेकाथलॉन, हेप्टाथलॉन और रेस वॉक की स्पर्धाएं कराई जाएंगी। आयोजकों के अनुसार अंडर-18 से कम आयु के खिलाड़ी 400 मीटर से अधिक दूरी वाली केवल एक लंबी दूरी की दौड़ में भाग ले सकेंगे। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed