{"_id":"6ab8316ea0a2fcfcde028ac3","slug":"launch-of-the-book-mojo-by-dr-krishna-kumar-of-jind-university-jind-news-c-17-roh1007-927103-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद विवि के डॉ. कृष्ण कुमार की पुस्तक मोजो का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद विवि के डॉ. कृष्ण कुमार की पुस्तक मोजो का विमोचन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। मोबाइल जर्नलिज्म ने पत्रकारिता का कलेवर, मिजाज और तौर-तरीका बदल दिया है। पारंपरिक पत्रकारिता का प्रतिमान बदलते हुए पत्रकारिता क्षेत्र में मोबाइल जर्नलिज्म ने नई दिशा दी है। एमडीयू के विवेकानंद पुस्तकालय में शनिवार को मोजो पुस्तक के विमोचन पर विशेषज्ञ वक्ताओं ने ये उद्गार व्यक्त किए।
लेखक डाॅ. कृष्ण कुमार ने कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र के इस नवीनतम रुझान और बढ़ते महत्व पर को ध्यान में रखते हुए यह पुस्तक लिखी है। एमडीयू के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणदीप राणा, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की पूर्व अध्यक्षा प्रो. सरोजनी नांदल और पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने विभाग के पूर्व विद्यार्थी संप्रति चौ. रणबीर सिंह विवि, जींद के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापक डाॅ. कृष्ण कुमार की पुस्तक ''''''''मोजो'''''''' का विमोचन किया।
पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि विकट परिस्थितियों और घटनास्थल पर मोजो के जरिए सार्थक रिपोर्टिंग संभव है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन ने पत्रकारिता की दशा-दिशा बदल दी है।
विज्ञापन
सीआरएसयू जींद के पत्रकारिता के प्राध्यापक डाॅ. बलराम, डीपीजी कॉलेज गुरुग्राम के पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डाॅ. प्रदीप कुमार और हरियाणा सरकार के अधिकारी संदीप कुमार ने भी विचार रखे। जनसंपर्क निदेशक सुनित मुखर्जी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इग्नू (नई दिल्ली) के सहायक निदेशक एवं प्रभारी जनसंपर्क डाॅ. एजरा जॉन, गणित विभाग की प्रोफेसर डाॅ. सीमा मेहरा, सीआरएसयू (जींद) के प्राध्यापक डाॅ. बलराम बिंद, डॉ. गौरव नरवाल और ट्विंकल संधू, डॉ. अरिन आर्य, डाॅ. रविंद्र गौतम उपस्थित रहे।