फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three sons killed their mother in three months

तीन महीने में तीन बेटों ने की मां की हत्या

Fri, 27 Aug 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three sons killed their mother in three months
पत्नी की चाहत में बेटों द्वारा मां की हत्या करने के जिले में तीन माह में तीन बड़े मामले हो चुके हैं। तीनों मामलों में बेटों द्वारा पत्नी के लिए मांओं की हत्या की गई है। जिले में पत्नी को लेकर पहला मामला 30 जून को भिवानी रोड स्थित शर्मा नगर में आया। 48 वर्षीय बिमला की रात को बेटे विनोद ने शातिराना ढंग से गला घोटकर शव को फंदे पर लटकाया था। दूसरा हत्या 12 अगस्त को सफीदों के धर्मगढ़ गांव में हुई थी। शराबी बेटे ने मां से तलाकशुदा पत्नी को वापस बुलाने की मांग पूरी नहीं होने पर गर्दन पर पैर रखकर हत्या कर दी थी। अब तीसरी हत्या संगतपुरा गांव में एक वर्ष बाद घर पर आकर बेटे ने प्रेम विवाह कर पत्नी को घर लाने की जिद्द में कर दी। इस प्रकार बेटे की जिद्द पूरी नहीं हुई तो बेटे में मां को रात के 12 बजे गांव के तालाब की तरफ सैर करने के बहाने लेकर गया और तालाब के किनारे खड़े होकर बात करने के बहाने धक्का दे दिया। महिला ने बचाव के लिए काफी हाथ-पैर मारे। करीब दस मिनट तक तड़फ कर महिला कर गई, लेकिन बेटा मां को मरते हुए देखता रहा और सुबह मां की मौत को तालाब में डूबने का रुप देकर रिश्तेदारों को सूचना दी की उसकी मां पशुओं को तालाब में पानी पिलाने के लिए गई थी, लेकिन तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस शातिर दिमाग के चलते रिश्तेदारों को बुलाकर आसानी से शव का दाह संस्कार कर दिया। घटना के तीसरे दिन रिश्तेदारों को संदेह हुआ तो आसपास के लोगों से पूछताछ में बेटे राजपाल पर संदेह बढ़ा। राजपाल गाड़ी चलाता है, लेकिन किसी भी परिजन व रिश्तेदार को उसकी खोज खबर नहीं रहती। कभी एक वर्ष तो कभी दो वर्ष में घर आता था। उसने हापुड़ की एक युवती से प्रेम विवाह पांच वर्ष पहले किया था। इसकी सूचना भी उसने कभी मां को नहीं दी थी।
विज्ञापन

मां की हत्या के मामले में आरोपी को किया नामजद
संगतपुरा गांव में मां की हत्या करने के मामले में आरोपी बेटे राजपाल को नामजद किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुष्पा खत्री डीएसपी हेड क्वार्टर जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed