फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three people, including a woman, died in three road accidents.

Jind News: तीन सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Sun, 09 Nov 2025 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a woman, died in three road accidents.
जींद। जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों ही मामलों को दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस 1
दोपहर नेशनल हाईवे 352ए पर बराह खुर्द रेलवे ब्रिज के पास एक कार अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे गिर गई। इसमें एक महिला संतरो वासी खरक गागर की मौत हो गई। जबकि महिला की देवरानी कैलाशो व उसका भाई प्रदीप घायल हो गए। इसमें पुलिस ने घायल महिला के पति हजारा सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
केस 2
एक अन्य सड़क हादसे में नए बस स्टैंड के पास एक अज्ञात वाहन चालक की टक्कर से पैदल जा रहे मनदीप निवासी चाबरी कॉलोनी की मौत हो गई। मृतक के भाई जसवीर सिंह ने शिकायत में कहा कि रोहतक नर्मदा रोड नजदीक बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर के नजदीक उसके भाई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

केस 3
एक अन्य मामले में सीआरएसयू यूनिवर्सिटी के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सिन्हा की मौत हो गई। जयप्रकाश ने शिकायत में कहा कि उसका भांजा सिन्हा और उसका दोस्त टिंकू एक बाइक पर कहीं जा रहे थे तो एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। थाना शहर जींद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed