फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three people betting on IPL match arrested

आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three people betting on IPL match arrested
डिटेक्टिव टीम ने रविवार देर रात को रागंडान मोहल्ला स्थित एक मकान में छापा मारकर आईपीएल के किंग इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियन के मैच पर सट्टा लगा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल, एक एलईडी, लैपटॉप, कांफ्रेंस बाक्स, एक बिजली का एक्सटेंशन बरामद किया है। तीनों आरोपियों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टॉफ के निरीक्षक समरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रागंडान मोहल्ले के एक मकान में कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। जानकारी के आधार पर छापा मारकर वहां से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मकान से एक एलईडी, 11 मोबाइल, एक लैपटॉप, एक कांफ्रेंस बॉक्स, एक बिजली का एक्सटेंशन बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ केशी वासी रागंडान मोहल्ला, राहुल वासी प्रेम नगर, शिव चौक और किशन वासी बैंड मार्केट के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed