{"_id":"64fcb7fb532b360dd5035c74","slug":"three-new-dengue-patients-found-jind-news-c-199-1-sroh1007-5338-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डेंगू के तीन नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डेंगू के तीन नए मरीज मिले
Sat, 09 Sep 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 170 तक पहुंच गई है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि शनिवार को शादीपुर गांव निवासी 18 वर्षीय युवती, पेगां निवासी 36 वर्षीय महिला तथा जींद के सेक्टर-11 निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार बुखार पीड़ित लोगों की स्लाइड बनाकर उनकी जांच करवा रहे हैं। जहां पर डेंगू का मामला मिलता है, वहां पर फॉगिंग करवाई जा रही है। लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। अपने आसपास किसी भी सूरत में पानी खड़ा नहीं होने देना चाहिए।