फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three new cases of dengue arrived, total number reached 58

Jind News: डेंगू के तीन नए मामले आए, कुुल संख्या पहुंची 58

Wed, 23 Oct 2024 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three new cases of dengue arrived, total number reached 58
22जेएनडी12: महिला के रक्त के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
जींद। स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के तीन नए मामले मिले हैं। अबतक 58 डेंगू और चार मलेरिया के मामले सामने आ चुके हैं। अकेले जींद शहर में ही 20 डेंगू व एक मलेरिया का मामला आ चुका है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को सफीदों निवासी 18 वर्षीय युवक, सैनी रामलीला ग्राउंड जींद निवासी 19 वर्षीय युवती व संत नगर जींद निवासी 29 वर्षीय युवक की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली। डेंगू व मलेरिया के मामलों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को हाउसिंग बोर्ड, सैनी मौहल्ला, रूपनगर, संत नगर समेत कई काॅलोनियों में डेंगू व मलेरिया के बचाव की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि मंगलवार को चलाए गए जागरूकता अभियान में 19 बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए। अभियान में स्वास्थ्यकर्मी पवन कुमार, दिनेश, देवेंद्र, जगदीप, अेमप्रकाश, मनफूल, अमरजीत, राजरानी, सीता, नीलम, रानी, राधा रानी, मंजू, शीला, रानी, मुकेश कुमारी, पूनम, सुमन, दर्शना, सूरजमुखी, उर्मिला, मुकेश, सविता, आरती, अंजू, सोनिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि जिस तरह पिछले सालों में डेंगू के डंक ने लोगों को सताया था, उस से सावधान रहते हुए सभी लोगों को जागरूक करने का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। जहां भी लार्वा मिला है, वहां मौके पर ही नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed