फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three new AC buses will run on the Jind-Chandigarh route.

Jind News: जींद-चंडीगढ़ रूट पर दौड़ेगी तीन नई एसी बसें

Tue, 11 Nov 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 11 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three new AC buses will run on the Jind-Chandigarh route.
11जेएनडी31-बस अड्डे पर खड़ी अंबाला डिपो की एसी बस, जिनको वाया जींद चलाया जा रहा है। स्रोत कर्मच
जींद। जींद से चंडीगढ़ रूट पर आवगामन करने वाले यात्रियों के लिए खास खबर है। रोडवेज अंबाला डिपो ने 152डी नारनौल-चंडीगढ नेशनल हाईवे से जींद रूट पर तीन नई एसी बसें शुरू की है। ये बसें सीधी चंडीगढ़ तक जाएंगी जिससे चंडीगढ़ तक की यात्रा अब और अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

नई एसी बस सेवा जींद से हर रोज सुबह 06:50 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। यह बस मार्ग में निर्धारित प्रमुख स्टॉपों पर यात्रियों को बैठाने और उतारने का कार्य करेगी। इसके अलावा चंडीगढ़ से हांसी जाने वाली बस 08:20 मिनट पर रवाना होगी।
विज्ञापन

वहीं जींद से चंडीगढ़ सुबह 08:20 बजे चलेगी। इन बसों में यात्रियों को गर्मी और ठंड दोनों मौसमों में आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। अंबाला डिपो ने यात्रियों की बढ़ती मांग और जींद रूट पर भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले यात्रियों को सामान्य बसों से सफर करना पड़ता था जिसमें लंबी दूरी के कारण थकान होती थी। अब नई एसी बस सेवा शुरू होने से न केवल सुविधा बढ़ेगी, बल्कि रोडवेज की आय में भी वृद्धि होगी। जींद से चंडीगढ़ की दूरी करीब 180 किलोमीटर है।
इस दूरी को तय करने में आम बसों को लगभग पांच घंटे लगते हैं जबकि नई एसी बसें बेहतर स्थिति में यह सफर चार घंटे में पूरा करेंगी। यह सेवा यात्रियों के लिए आराम, सुरक्षा और समय की बचत का एक संतुलित विकल्प साबित हो रही है।
वर्जन
इस नई शुरुआत से न केवल जींद बल्कि आसपास के इलाकों के लोगों को भी फायदा मिलेगा। अंबाला डिपो की यह पहल क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सेवा देने की दिशा में सराहनीय कदम है।-संदीप रंगा, कर्मचारी नेता, जींद

वर्जन
अंबाला डिपो ने वाया जींद तीन एसी बसों का संचालन किया है। ऐसे में जींद से चंडीगढ़ जाने के लिए यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इन बसों का समय भी निर्धारित कर दिया गया है।-राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed