{"_id":"6a134deb8f489c39440139b7","slug":"three-members-arrested-for-fraud-involving-bundles-of-fake-currency-notes-jind-news-c-199-1-sroh1006-153976-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नकली नोटों की गड्डियों से ठगी करने के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नकली नोटों की गड्डियों से ठगी करने के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
नरवाना। कम समय में दोगुना पैसे देने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का सदर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों संजय उर्फ तेजा निवासी कन्हैड़ी फतेहाबाद, अनिल निवासी खनौरी रोड कैथल और सौरव निवासी रसीना करनाल को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की नकली गड्डियां, असली करंसी नोट और ठगी में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री बरामद की है।
22 मई को एएसआई महाबीर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम हरियल चौक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कम रकम लेकर दोगुनी राशि देने का झांसा देकर लोगों को ठग रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे-352 पर बेलरखा स्थित गैलेक्सी होटल के पास दबिश दी। वहां खड़ी एक गाड़ी में मौजूद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी असली नोटों की नकली गड्डियां तैयार कर लोगों को ठगते थे।
विज्ञापन
गड्डियों में ऊपर और नीचे 500-500 रुपये के असली नोट लगाए गए थे जबकि बीच में सफेद कागज रखकर उन पर रंग और पेंसिल से नोटों जैसी डिजाइन बनाई गई थी।
पुलिस ने गाड़ी की तलाशी के दौरान एक बैग से 41 नकली गड्डियां और 17 पैकेट बरामद किए। इसके अलावा आरोपी संजय के कब्जे से दस हजार रुपये की असली भारतीय करंसी भी बरामद हुई।
वर्जन
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों को एक दिन के रिमांड के बाद जिला जेल भेज दिया है।
-कमल सिंह, प्रभारी, सदर थाना जींद