फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   three killed in truck collision with car divider

कार डिवाइडर को जंप कर ट्रक से भिड़ी, तीन की मौत

Fri, 11 Oct 2019 07:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
three killed in truck collision with car  divider
डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराने के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार, जिसमें तीन युवकों की मौत हो ग - फोटो : Jind
हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर सच्चा खेड़ा गांव के पास शुक्रवार सुबह चार बजे सड़क दुघर्टना में हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की तहसील बद्दी के रहने वाले तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कार चालक मृतक कमल के भाई के बयान पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सदर पुलिस नरवाना के अनुसार बद्दी के पास सुराज माजरा निवासी कमल, मोहित, अश्वनी और चंद्रशेखर आई-20 कार में सवार होकर पूजा करने के लिए राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोगामेड़ी जा रहे थे। चारों वीरवार रात दस बजे अपने गांव से चले थे। सुबह चार बजे जब वह सच्चा खेड़ा गांव के पास पहुंचे तो कार में कोई तकनीकी खराबी आ गई जिससे कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार हाईवे का डिवाइडर जंप कर हिसार की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने 25 वर्षीय कमल, 14 वर्षीय मोहित व 35 वर्षीय चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया। उनका साथी अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बरवाला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाद में उसे हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि लोगों ने युवकों को दरवाजों को तोड़कर कार से बाहर निकाला। दनौदा चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कार को कमल चला रहा था। पुलिस ने उसके भाई मुकेश के बयान पर कार्रवाई की है। मुकेश ने बताया कि उसके गांव के कई लोग गोगामेड़ी जा रहे थे। 14 वर्षीय मोहित कमल का भतीजा और चंद्रशेखर दोस्त था। परिजनों के अनुसार वह कई बार गोगामेड़ी जाते थे। जांच के बाद ही साफ होगा कि कार में ऐसी क्या खराबी आई थी जिसकी वजह से हादसा हुआ।

हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर हुए हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार और सड़क पर खड़ा ट्रक।

हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर हुए हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार और सड़क पर खड़ा ट्रक।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed