फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three hours jammed to demand release of farmer arrested for commenting on CM

सीएम पर टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किसान की रिहाई की मांग को लेकर तीन घंटे लगाया जाम

Sun, 30 May 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three hours jammed to demand release of farmer arrested for commenting on CM
2017 में जाट आंदोलन केे दौरान व 18 मई को हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद बीबीपुर निवासी दलबीर ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस मामले में शनिवार को सदर थाना पुलिस ने दलबीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों और किसानों ने जींद-भिवानी रोड को तीन घंटे के लिए जाम कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह सैकड़ों लोग बीबीपुर गांव में एकत्रित हुए और किसान दलबीर की रिहाई की मांग को लेकर गांव के बस अड्डे पर सुबह नौ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया। इस दौरान सभी किसानों और ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों और ग्रामीणों द्वारा जींद-भिवानी हाईवे जाम करने की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उनको समझाकर रास्ता खुलवाने की मांग की। इसके बाद भी ग्रामीण नहीं माने तो गांव में भारी पुलिस बल पहुंच गई। डीएसपी पुष्पा खत्री ने किसानों और ग्रामीणों को कानूनी प्रक्रिया के तहत किसान की रिहाई करवाने की बात समझाई। इसके बाद लगभग 12 बजे ग्रामीणों ने डीएसपी की बात पर सहमति जताई और रोड को खाली कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों को अदालत में जमानत लगाकर छुड़वाने की कही बात : डीएसपी
बीबीपुर गांव के बस अड्डे पर किसान दलबीर की रिहाई की मांग को लेकर जाम लगा रहे किसानों को समझाया है कि उनको छुड़वाने के लिए अब अदालत में अपील दायर करनी होगी। पुलिस का कार्य गिरफ्तारी करने तक है। इसके बाद अदालत के पास जमानत देने का अधिकार है। कानूनी प्रक्रिया अपनाकर किसान की जमानत करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पा खत्री, डीएसपी, हेडक्वार्टर जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed