फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three employees of private company robbed of pistol showing Rs 6 lakh

निजी कंपनी के तीन कर्मचारियों से पिस्तौल दिखा लूटे सवा 6 लाख रुपये

Thu, 22 Oct 2020 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three employees of private company robbed of pistol showing Rs 6 lakh
सफीदों। गांव भंभेवा के पास नहर पुल स्थित कच्ची प्लाटी में वीरवार दोपहर निजी कंपनी के तीन कर्मचारियों से पिस्तौल के बल पर सवा छह लाख रुपये से भरा थैला और मोबाइल लूट लिए। वारदात को सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार सवार दो युवकों ने अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी व सफीदों सीआईए इंस्पेक्टर मनोज वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि वह सुगना फूड्स कंपनी के लेबर को वेतन देने जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार दो युवक पिस्तौल और लोहे की राड लेकर आए और लूटपाट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुगना कंपनी के कैशियर हरदीप निवासी नारनौंद, कर्मचारी ड्राइवर कंवलजीत निवासी असंध व आकाश निवासी बरेली कार से 10 लाख 75 हजार रुपये लेकर निकले थे। उन्होंने कुछ रुपये कंपनी की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष की लीज पर ली हैचरी के कर्मचारियों में वितरित कर दिए। इसके बाद उनके पास सवा छह लाख रुपये बच गए। जब वे दूसरी जगह जा रहे थे तो रास्ते में कार सवार आरोपियों ने उन्हें रुकवा लिया और पिस्तौल के बल पर रुपयों से भरा थैला लूट फरार हो गए। इस दौरान कर्मचारियों से लूटे मोबाइल को आसपास के खेतों में फेंक गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed