फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three-day Saang-Ragini festival begins on the occasion of poet Baje Bhagat's birth anniversary.

Jind News: कवि बाजे भगत जयंती पर तीन दिवसीय सांग-रागिनी उत्सव शुरू

Tue, 14 Jul 2026 04:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Jul 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Three-day Saang-Ragini festival begins on the occasion of poet Baje Bhagat's birth anniversary.
फोटो 14जेएनडी03-सोम तीर्थ पांडु पिंडारा में आयोजित सांग में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सोम तीर्थ पांडू पिंडारा में कवि बाजे भगत की जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय सांग और रागिनी उत्सव का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम हरियाणा कला परिषद और तृप्ति कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। पांडू पिंडारा के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप मलिक मुख्य अतिथि रहे, जबकि रंगकर्मी रमेश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
उत्सव का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। पहले दिन हरियाणा कला परिषद के सांगी अशोक कुमार और उनके दल ने प्रस्तुति दी। उन्होंने कवि बाजे भगत द्वारा रचित प्रसिद्ध सांग 'फूल सिकंदा' का शानदार मंचन किया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और संवादों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति पर दर्शकों को खूब तालियां और सराहना मिली।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुलदीप मलिक ने हरियाणा सरकार और तृप्ति कल्चरल सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास प्रदेश की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप मलिक ने बताया कि कलाकार लोक संस्कृति के सच्चे संवाहक हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, संस्कृति और विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed