{"_id":"6612e180610fc992320f2161","slug":"three-buffaloes-stolen-from-cattle-shed-jind-news-c-199-1-sroh1006-115411-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पशुबाड़े से तीन भैंसे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पशुबाड़े से तीन भैंसे चोरी
Sun, 07 Apr 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
सफीदों। पशुबाड़े से तीन भैंस चोरी हो गईं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वार्ड-9 निवासी अनुज ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने खेत में पशुबाड़ा बनाया हुआ है। वहां पर तीन भैंसे बंधी हुईं थीं। उनकी देखभाल पिता करते हैं। सुबह करीब 4 बजे उनके पिता सब्जी मंडी चले गए। जब वह लौटकर आए तो पशुबाड़े में भैंसे नहीं मिलीं। एसआई कुलदीप ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ भैंस चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन