{"_id":"661431bb839ec47c670f95c9","slug":"three-bike-riding-friends-injured-in-car-collision-jind-news-c-199-1-sroh1009-115476-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्त घायल
Mon, 08 Apr 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
जींद। बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में नारनौद के राखी खास गांव निवासी नरेश कुमार ने कहा कि वह जींद में गोहाना रोड पर रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट में नौकरी करते हैं। 4 अप्रैल को ड्यूटी के लिए स्मार्ट प्वाइंट गए थे। वह अपने चचेरे भाई प्रमोद व दोस्त सोमबीर के साथ रात लगभग साढ़े दस बजे सोमबीर की बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह पुराना बस अड्डा की तरफ से अंडरपास से पहले लॉर्ड शिवा स्कूल के पास पहुंचे तो कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को चोट आई। राहगीरों ने उनको नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर गए। उन दोनों को चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जांच अधिकारी चंद्रपाल ने कहा कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।