फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three bike riders injured in tractor-trolley collision

Jind News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

Sat, 25 Mar 2023 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Mar 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Three bike riders injured in tractor-trolley collision
जींद। नरवाना रोड रजबाहा पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भिवानी रोड स्थित विकास नगर निवासी सोमबीर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच मार्च को वह कालोनी के ही दोस्त विशाल के साथ बाइक से झांझ गांव गए थे। वापसी में बीच रास्ते में उनका एक परिचित हिसार जिले के गांव पाली निवासी सियानंद भी उनकी बाइक पर बैठ गया। जब वह रजबाहा पुल के पास पहुंचे तो आगे-आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सोमबीर और विशाल को दाखिल कर लिया जबकि सियानंद की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां वह उपचाराधीन है। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed