फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three arrested for assault during voting

Jind News: मतदान के दौरान मारपीट करने के तीन गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 08 Oct 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for assault during voting
जींद। डोहाना खेड़ा गांव में विधानसभा चुनाव के दौरान वोट डालने को लेकर मारपीट करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। पक ड़े गए आरोपियों की पहचान डोहानाखेड़ा निवासी रघबीर, सोभित व रोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में डोहानाखेड़ा निवासी गुरजीत ने कहा कि पांच अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा का चुनाव में वह कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह की तरफ से बूथ नंबर 57 का बूथ एजेंट था। वह पेशाब करने के लिए बूथ से बाहर आ रहा था, उस समय सोनू, सिदार्थ उर्फ काली, प्रवीण व राममेहर वोट डालने के लिए अंदर आ रहे थे। वह सभी कुछ देर के लिए स्कूल के ग्रांउड में रुके ही थे। इस दौरान रघबीर, रामबीर, दिलबाग, दिलवार, सोभित, रोहित, मोहित, अमन, सुशील, अंकुश व पांच अज्ञात लडक़ों ने उनको कहा कि बृजेंद्र सिंह को वोट मत डालना। इस पर सोनू ने अपनी मर्जी से बृजेंद्र सिंह को मत डालने की बात कही। इसको लेकर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। जांच अधिकारी इकबाल ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को नामजद कर जांच शुरू की थी। इसमें तीन आरोपियों डोहानाखेड़ा निवासी सोभित, रघबीर व रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed