फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three additional companies and four DSPs deployed in Narwana and Ujhana.

Jind News: नरवाना और उझाना में तीन अतिरिक्त कंपनियां और चार डीएसपी तैनात

Thu, 05 Dec 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 05 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three additional companies and four DSPs deployed in Narwana and Ujhana.
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलते पंजाब के पटियाला की एडीसी और एसपी। संवाद
जींद/नरवाना। खनौरी बॉर्डर से छह दिसंबर को किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसानों के कूच को देखते हुए एक दिन पहले दस कंपनियों को तैनात किया गया था। बुधवार को तीन और कंपनियों को नरवाना और उझाना में तैनात किया गया है। इसके साथ ही अन्य जिलों के चार डीएसपी को नरवाना क्षेत्र की सीमा पर व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया है। बुधवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन स्थल पर पंजाब के जिला पटियाला के एसपी व एडीसी मिलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

बॉर्डर पर मौजूद किसान नेताओं ने बताया कि खनौरी मोर्चे को और अधिक मजबूत करने के लिए वीरवार को पंजाब के कई जिलों से नौजवानों का जत्था पहुंचेगा। इसके बाद 7 दिसंबर से प्रतिदिन जत्थे खनौरी बॉर्डर पर पहुंचेगे। छह दिसंबर से कर्नाटक और तेलंगाना की राजधानियों में डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में प्रतिदिन 100 किसान क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

डल्लेवाल ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दोबारा से किसानों के मुद्दे पर बयान दिए हैं कि कई अर्थ शास्त्रियों से बातचीत के आधार पर उन्होंने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून बनाने से देश की अर्थव्यवस्था व सभी वर्गों को बहुत फायदा होगा। उन्होंने कहा कि यह बयान देकर उपराष्ट्रपति ने तमाम राजनीतिक पार्टियों और खेती के संस्थानों को आइना दिखाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने छह दिसंबर को किसानों के दिल्ली कूच के एलान को देखते हुए जिले के तीन एसडीएम को नरवाना व आसपास में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसको लेकर एक पत्र भी उनकी तरफ से जारी किया गया है। इनमें नरवाना एसडीएम दलजीत सिंह को दातासिंहवाला बॉर्डर, जुलाना एसडीएम अनिल दून को उझाना पुल व सफीदों एसडीएम मनीष फोगाट को नरवाना पुल के लिए लगाया गया है। इसके अलावा सेना के जवानों की तीन कंपनियां बुधवार रात को नरवाना पहुंच चुकी हैं। इन कंपनियों में आरएएफ, बीएसएफ व आरपीएफ के जवान शामिल हैं। इन जवानों को बॉर्डर व नाकों पर तैनात किया जाएगा।

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर आमजन को नरवाना रूट से पंजाब की तरफ जाने से बचने की अपील गई है। अति आवश्यक कार्य होने पर ही इस रूट पर निकलें। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस नाके लगाए गए हैं। इस रूट पर आगामी दो दिन तक राहगीरों को परेशानी का सामना कराना पड़ सकता है। -राजेश कुमार, एसपी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed