फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three accused sent to jail for assaulting a woman by blocking her way

महिला का रास्ता रोककर मारपीट करने के तीन आरोपी भेजे जेल

Mon, 12 Jul 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three accused sent to jail for assaulting a woman by blocking her way
जींद। महिला का रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी ढाणी रामगढ़ गांव निवासी सोनू, वीरेंद्र और अजय को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सोनू को अदालत में पेश किया, जहां अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है। श्याम नगर निवासी महिला गीता देवी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 23 जून शाम को शहर के बीड़ की तरफ किसी काम से गई हुई थी। इस दौरान सोनू नामक युवक अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ आया और उसका रास्ता रोक लिया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में सोनू नामक युवक को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच अधिकारी सुमन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी सोनू, वीरेंद्र और अजय को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed