{"_id":"68f1452b2921958cc90b1d92","slug":"three-accused-of-looting-liquor-shop-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-142578-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शराब ठेका लूटने के तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शराब ठेका लूटने के तीनों आरोपी गिरफ्तार
Fri, 17 Oct 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
जींद। बेलरखा गांव में शराब ठेका लूटने की वारदात को अंजाम वाले बेलरखा निवासी बलिंद्र उर्फ बिंद्र, अमित और रवि को सीआईए स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह की टीम को बुधवार शाम को सूचना मिली थी कि बेलरखा में ठेका शराब पर हुई लूट के आरोपी गांव के पास बने जंगल में है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने आरोपियों को कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया।
आरोपियों के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़ा, आगजनी और चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है। डाहोला निवासी प्रदीप ने पुलिस एफआईआर में बताया था कि वह बेलरखा में शराब ठेके पर सेल्समैन के तौर पर कार्यरत है। 14 अक्तूबर शाम को जब वह ठेके पर बैठा था तभी तीन युवक आए।
विज्ञापन
उनमें से बेलरखा निवासी बलिंद्र भी था जिसको वह जानता है। उन्होंने उससे पानी मांगा। उसने गेट खोल दिया। गेट खोलने के बाद वह तीनों अंदर आ गए। बलिंद्र ने देसी पिस्तौल निकालकर कहा कि जितने पैसे गल्ले में है निकाल कर दे दो नहीं तो जान से मार देंगे।
एक युवक ने गल्ले से करीब छह हजार रुपये निकाल लिए। फिर दूसरे युवक ने रैक पर लगी अंग्रेजी शराब की दो बोतल उठा ली। पुलिस ने बलिंद्र को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था।