{"_id":"61461f2d8ebc3e3dce568eda","slug":"three-accused-arrested-jind-news-rtk624412363","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के तीन गुर्गे काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के तीन गुर्गे काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए ने ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के तीन गुर्गों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 228 किलोग्राम कॉपर की जीबी तार बरामद की है। तीनों को शनिवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए सफीदों प्रभारी अब्बास खान ने कहा कि एसएसपी वसीम अकरम व एएसपी नीतिश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन पर अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत ही पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह के दो गुर्गे अपने तीसरे साथी को ट्रांसफार्मर की क्वायल बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर झज्जर के गांव भुरावास निवासी काला, जींद निवासी मनी को काबू कर लिया। इन दोनों से पूछताछ में पता चला कि यह लोग जींद निवासी श्याम को यह कॉपर की तार बेचते हैं।
पुलिस ने श्याम को भी काबू कर लिया। इन तीनों के कब्जे से पुलिस ने 228 किलोग्राम कॉपर की जीबी तार बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कुछ ट्रांसफार्मर चोरी के मामले बताए जा रहे हैं। छह वर्ष पहले इन्होंने जींद सदर थाना क्षेत्र में भी कुछ वारदातों को अंजाम दिया था। दो मामलों में यह लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपने तीन अन्य साथियों के बारे में भी कुछ बताया है। पुलिस उनके तीन अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने तीनों को शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को एक दिन के रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए। अब्बास खान ने बताया कि पुलिस रिमांड के बारे में इन तीनों से अन्य वारदातों के बारे में पता करेगी तथा कुछ अन्य सामान भी बरामद करने की कोशिश करेगी।