फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three accused arrested for snatching car and mobile by putting chilli powder in eyes

आंखों में मिर्च पाउडर डालकर कार और मोबाइल छीनने के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Apr 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for snatching car and mobile by putting chilli powder in eyes
पुलिस की गिरफ्त में आंखों में मिर्च पाउडर डालकर कार और मोबाइल लूटने के आरोपी । संवाद - फोटो : Jind
दाता सिंह वाला से गढ़ी जाने वाले रास्ते पर 15 फरवरी को कार सवार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर गाड़ी, मोबाइल और सोने की चेन छीनने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के हामझेडी निवासी लवप्रीत उर्फ लव्वी, हरकेश उर्फ मेशी, चुनवागरा रोड हरमनगर निवासी पवनदीप सिंह उर्फ पम्मा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

15 फरवरी को गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में कैथल जिले के दुंदरहेड़ी निवासी अक्षय ने बताया कि वह किसी काम से धनौरी गया हुआ था। जब वह रात में लौट रहा था तो दातासिंह वाला गांव के पास गाड़ी रोककर पोन पर बात करने लगा। इस दौरान लाल रंग की गाड़ी आई, जिसमें चार व्यक्ति बैठे हुए थे। उन्होंने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उसकी गाड़ी और मोबाइल छीन लिया। इस मामले में गढ़ी थाना पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गढ़ी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में गाड़ी व मोबाइल छीनने के आरोप में पंजाब के पटियाला जिला के हामझेडी निवासी लवप्रीत उर्फ लव्वी, हरकेश उर्फ मेशी, चुनवागरा रोड हरमनगर निवासी पवनदीप सिंह उर्फ पम्मा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से छीनी गई गाड़ी, मोबाइल व सोने की चेन बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed