फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Those running against the party will be out: Bavaria

पार्टी के खिलाफ चलने वाले होंगे बाहर : बावरिया

Sun, 14 Jul 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 14 Jul 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Those running against the party will be out: Bavaria
जींद। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि जो भी पार्टी के खिलाफ काम करेगा, उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। टिकट केवल एक को ही मिलेगी। जो साथ मिलकर काम करेगा उसे अच्छा पद मिलेगा और जो खिलाफ चलेगा उसे पार्टी से बाहर किया जाएगा। विधानसभा का टिकट मेहनती लोगों को सर्वे के आधार पर दिया जाएगा। बावरिया शनिवार शाम को जाट धर्मशाला में किसान न्याय चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले से जितने लोग टिकट के लिए आवेदन करेंगे उनका सर्वे करवाया जाएगा। जो भी जमीन से जुड़ा हुआ और मेहनती होगा उसे टिकट मिलेगा। इसमें किसी की सिफारिश स्वीकार नहीं होगी। बावरिया ने कहा कि सरकार बनने के बाद काफी ऐसे राजनीतिक पद हैं, जो विधायक से कम नहीं हैं। यह पद भी मेहनती और कर्मठ कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे। यदि विधानसभा चुनाव में कोई भी नेता विरोध करेगा तो उसे कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया जाएगा। कार्यक्रम को सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक गीता भुक्कल, सुभाष गांगोली ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बलजीत रेढू, प्रमोद सहवाग, पवन गर्ग, जगबीर ढिगाना, धर्मपाल कटारिया, सुरेश गोयत, सारंग शमशेर ढाठरथ, शील चहल, फूल सिंह श्योकंद, आजाद पालवां, सिक्कम श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकजुट होते तो करनाल लोकसभा सीट पर होती जीत
दीपक बावरिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव इतना आसान नहीं है। उनकी भाजपा से सीधी टक्कर होनी है, इसलिए जो ज्यादा मेहनत करेगा वही जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि यदि करनाल लोकसभा क्षेत्र में सभी एकजुट होते तो यहां से कांग्रेस का युवा सांसद होता, इसलिए एकजुट होना सबसे जरूरी है।

किसान संगठनों ने भी मांगा टिकट
किसान न्याय चौपाल में कई किसान संगठनों के लोग भी आए हुए थे। उन्होंने दीपक बावरिया से कहा कि कांग्रेस की जीत में किसानों का भी हाथ है, इसलिए उनको भी टिकट दिया जाए। बावरिया ने कहा कि किसानों का टिकट बंटवारे में विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा किसान संगठनों ने उन पर दर्ज मुकदमे वापस करने, ट्यूबवेल कनेक्शन फ्री में उपलब्ध करवाने, एमएसपी गारंटी कानून लागू करवाने की मांग की। बावरिया ने सभी मांगों पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed