फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   This year too farmers will have to harvest wheat under the open sky

Jind News: इस साल भी गेहूं की फसल किसानों को डालनी पड़ेगी खुले आसमान के नीचे

Sun, 28 Jan 2024 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
This year too farmers will have to harvest wheat under the open sky
जींद। नई अनाजमंडी में अपनी फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को गेहूं के सीजन में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मंडी में लगाए जा रहे शेड का कार्य अक्तूबर तक पूरा होने की संभावना है। अप्रैल में गेहूं का सीजन होता है, ऐसे में किसानों को गेहूं भी खुले आमसान के नीचे ही उतरना पड़ेगा। बरसात के कारण किसानों को परेशानी आ सकती है। तीन करोड़ नौ लाख रुपये से अनाजमंडी में शेड का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


नई अनाज मंडी में जो दो बड़े शेड मंडी की स्थापना के समय लगाए गए थे, वह जर्जर हो गए थे। नई अनाज मंडी 1990-1991 में विकसित हुई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने इसका उद्घाटन किया था। उस समय नई अनाज मंडी में दो बड़े-बड़े शेड लगाए गए थे। यह शेड मंडी में आने वाली किसानों की गेहूं और धान की फसल को बारिश तथा खराब मौसम से बचाने के लिए लगाए गए थे। समय बीतने के साथ मंडी के शेड जर्जर होते हो गए। इस कारण इन्हें पिछले साल कंडम घोषित कर उनकी जगह नए शेड लगाने की योजना बनी थी।
विज्ञापन




तीन करोड़ नौ लाख रुपये होंगे खर्च

नई अनाज मंडी में तीन करोड़ नौ लाख रुपये की लागत से नए शेड का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड ने पिछले साल टेंडर जारी कर ठेकेदार को वर्क अलॉट कर दिया था। ठेकेदार ने नई अनाज मंडी में शेड निर्माण का काम शुरू कर दिया है। अक्तूबर महीने तक नई अनाज मंडी में नए शेड लगकर तैयार हो जाएंगे। उसके बाद किसानों को इस साल अपनी धान की फसल खुले आसमान के नीचे नहीं डालनी पड़ेगी, लेकिन गेहूं की फसल इस बार खुले आसमान के नीचे डालनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंडी में शेड निर्माण का काम चल रहा है। मंडी में शेड बेहद जरूरी हैं। धान और गेहूं की फसल की आवक के समय बारिश से फसल को बचाने के लिए शेड जरूरी हैं। अक्तूबर तक शेड लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा।

-संजीव जांगड़ा, सचिव मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed