फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   This time PR paddy reached two and a half times more than last year in the markets of the district.

Jind News: जिले की मंडियों में इस बार बीते वर्ष से ढाई गुना अधिक पहुंचा पीआर धान

Fri, 13 Oct 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 13 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
This time PR paddy reached two and a half times more than last year in the markets of the district.
अलेवा अनाज मंडी में लगी पीआर किस्म की धान के बैगों व फसल के ढ़ेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में इस बार पीआर धान की आवक पिछले वर्ष से ढाई गुना ज्यादा हुई है। इस बार नरवाना क्षेत्र में सबसे अधिक पीआर धान की आवक हुई है। अब तक हुई धान खरीद में अकेले नरवाना मंडी में जिले की अन्य सभी 15 मंडियों की अपेक्षा 55 प्रतिशत अधिक पीआर धान की आवक हुई है।
नरवाना मंडी में 452420 क्विंटल धान की आवक हुई है, जबकि सभी मंडियों में अब तक 1126360 क्विंटल की आवक हुई। बीते वर्ष में आज के दिन तक 432470 क्विंटल धान की आवक हुई थी, जोकि इस वर्ष से बेहद कम थी।
विज्ञापन


फिलहाल नरवाना मंडी में जो आवक चल रही है। वह सबसे ज्यादा है बुधवार को भी नरवाना मंडी में 26420 क्विंटल धान की आवक हुई। औसतन सभी मंडियों में धान की आवक लगातार कम हो रही है। इसके विपरीत उठान के कार्य में गति आई है। अब तक जिले में आई धान का 62 प्रतिशत उठान हो चुका है, वहीं मंडियों में 38 प्रतिशत बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की मंडियों से अब तक 6,30,090 क्विंटल धान का उठान हुआ है, जबकि 384660 क्विंटल बाकी है। बीते वर्ष मंडियों में इन दिनों में पीआर धान आवक का लगभग कार्य पूरा हो चुका था, लेकिन इस बार मंडियों में धान की आवक 67 हजार क्विंटल से अधिक की चल रही है। इसके विपरीत उठान कार्य की गति भी आवक के अनुसार ही कम हो रही है। बुधवार को मंडियों से केवल 13230 क्विंटल का उठान हुआ है। अब मंडियों में धान की दूसरी किस्मों की आवक बढ़ने लगी है। इसके चलते उन किस्मों के उठान का कार्य भी साथ ही चला हुआ है।


मंडियों में किसानों को नहीं होने दी जा रही परेशानी

पीआर धान खरीद में किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही है। इसके चलते अब तक कुल खरीद का 62 प्रतिशत उठान करवा दिया गया है। अब दूसरी धान की किस्मों की आवक भी बढ़ रही है, जिस कारण मंडियों में कुछ भीड़ होने लगी है। पीआर धान के उठान में बीते दिनों की अपेक्षा तेजी जरूर आई है। इसके अलावा प्राइवेट खरीद एजेंसियों को भी उठान के साथ के साथ निर्देश दिए गए हैं।

-निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed