फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be Chaudhar of women in Jind, Safidon and Narwana Municipal Council

जींद, सफीदों और नरवाना नगर परिषद में होगी महिलाओं की चौधर

Tue, 22 Jun 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
There will be Chaudhar of women in Jind, Safidon and Narwana Municipal Council
नगर परिषद और पालिकाओं में चेयरमैन पद के लिए मंगलवार को चंडीगढ़ में ड्रॉ किया गया। इस दौरान जींद, नरवाना व सफीदों में चेयरमैन का पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ है। हालांकि जींद व नरवाना में चालू योजना में भी महिला ही चेयरपर्सन रहीं हैं। जींद नगर परिषद का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो गया। जबकि नरवाना और सफीदों में बुधवार को होगा। उचाना नगरपालिका के चेयरमैन के लिए खुला मुकाबला होगा। इसके लिए राजनीतिक सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं। सफीदों नगरपालिका में चेयरमैन पुरुष है, यहां भी अब महिला चेयरपर्सन बनेगी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन या चेयरमैन चुनाव से पहले ही चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग सक्रिय हैं। इसको लेकर अपने-अपने तरीके से तैयारियां भी शुरू क दी हैं। कई सारे लोग आए दिन वार्डों में जाकर लोगों की समस्याओं को उठा रहे हैं। अब वे खुल कर मैदान में उतर जाएंगे।
विज्ञापन

राजनीतिक दल भी सक्रिय
इस बार नगर परिषद में चेयरमैन का चुनाव सीधा हो रहा है। ऐसे में कई राजनीतिक दल पहले ही पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। इसके साथ ही अब राजनीतिक दलों से टिकट पाने वाले भी सक्रिय हो जाएंगे। इसके चलते कई चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने पहले ही राजनीतिक दलों व लोगों से नजदीकियां बढ़ा रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के लिए आरक्षित होने से कम हो सकती है भीड़
महिलाओं के लिए चेयरपर्सन का पद आरक्षित होने से उम्मीदवारों की संख्या कम हो सकती है। अब तक जींद नगर परिषद में 12 से 15 लोगों को चुनाव लड़ने के प्रति गंभीर माना जा रहा था। इनमें कितने अपने परिवार की महिलाओं को आगे कर पाते हैं, यह देखना होगा। वहीं नरवाना में पहले ही महिला चेयरपर्सन हैं। यहां भी महिलाओं के लिए आरक्षित होने से उम्मीदवारों की संख्या में कमी आना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed