{"_id":"69e3d97d23654112d60075cb","slug":"there-will-be-a-lot-of-weddings-today-on-akshaya-tritiya-jind-news-c-199-1-sroh1006-151894-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अक्षय तृतीया पर आज रहेगी शादियों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अक्षय तृतीया पर आज रहेगी शादियों की धूम
Sun, 19 Apr 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
जींद। अक्षय तृतीया (अखा तीज) रविवार को है। ऐसे में जिलेभर में विवाह समारोहों की धूम रहेगी। शहर में मैरिज पैलेस सजे हुए हुए हैं।
अक्षय तृतीया पर होने वाले सामूहिक विवाह की आड़ में कुछ बाल विवाह भी हो सकते हैं। यदि घर या परिवार में किसी की शादी है तो दुल्हा और दुल्हन को आयु का प्रमाण पत्र भी साथ रखना होगा। जिले में रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाली शादियों पर जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय टीम की विशेष नजरें रहेगी। लड़के की आयु 21 वर्ष से कम और लड़की की आयु 18 वर्ष की आयु से कम पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता का कहना है कि बाल विवाह रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। हालांकि जिले में बाल विवाह पिछले वर्षों के मुकाबले घट रहे हैं जोकि लोगों की जागरूकता के कारण ही संभव हुआ है। बाल विवाह से संबंधित सूचना तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 112 नंबर या 8814011559 पर दें।
अक्षय तृतीया तिथि को स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त माना गया : शास्त्री
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि इस बार 19 अप्रैल को पड़ रही अक्षय तृतीय बेहद खास होने वाली है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार कई शुभ योगों का निर्माण इस दिन हो रहा है। इस दिन त्रिपुष्कर योग से लेकर गज केसरी योग, मालव्य योग, लक्ष्मी नारायण योग, रवि योग, अक्षय योग आदि बन रहे हैं। मान्यता है कि इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।