फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There was uproar in Safidon till late night regarding the results of Sarpanchi

सरपंची के परिणामों को लेकर सफीदों में देर रात तक मचा रहा हंगामा

Fri, 04 Nov 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
There was uproar in Safidon till late night regarding the results of Sarpanchi
पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर ब्लाक सफीदों के तीन गांवों की सरपंची के परिणामों को लेकर देर रात तक हंगामा मचा रहा। कई गांवों के लोग राजकीय पीजी कॉलेज के बाहर जमा हो गए तथा एसडीएम से मिलकर अपनी-अपनी दावेदारी पेश की। हंगामा होते देख एसडीएम सत्यवान मान, डीएसपी आशीष कुमार व सिटी एसएचओ सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सबसे पहला हंगामा गांव बुढ़ाखेड़ा में मच गया। हंगामे के परिणामस्वरूप गांव बुड्ढाखेड़ा मे ग्रामीणों ने सफीदों-जींद मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि काउंटिंग के दौरान प्रशासन ने पहले प्रत्याशी रेखा को जीता दिया और बाद में दूसरी बार गिनती में प्रत्याशी कविता को जीता दिया जिससे दोनों प्रत्याशियों के पक्षधरों में तनाव उत्पन्न हो गया और काफी तादाद में ग्रामीण बुड्ढा खेड़ा गांव के बस स्टॉप पर आकर जमा हो गए और सफीदों जींद मार्ग को जाम कर दिया। हंगामें के बाद रिटर्निंग अधिकारी सुरेश बैनिवाल व बीडीपीओ शक्ति सिंह की अध्यक्षता में तीसरी बार मतों की गिनती की गई जिसमें कविता को 1073 और दूसरी प्रत्याशी को 1051 वोट मिली। कविता 22 वोटों से विजयी घोषित की गई। बुढ़ाखेड़ा का मामला शांत हुआ था कि गांव करसिंधू व रामनगर में भी परिणाम को लेकर विवाद गहरा गया। गांव करसिंधू में सरपंच पद के लिए सुरेंद्र व रविंद्र कुमार चुनाव मैदान में थे। काउंटिंग के दौरान प्रशासन ने एक मत से रविंद्र कुमार को विजयी घोषित कर दिया। दूसरे प्रत्याशी सुरेंद्र का कहना है कि गांव में दो-तीन वोट फर्जी डाले गए हैं। एक फर्जी वोटर को उन्होंने पकड़कर प्रशासन को सौंप दिया, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और एक वोट से उसके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को जीता दिया। इस विवाद के बाद गांव करसिंधू के काफी लोग राजकीय पीजी कॉलेज पहुंचे और एसडीएम सत्यवान मान से मुलाकात करके रि काउटिंग की मांग की। जिस पर एसडीएम ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। उसके बाद गांव रामनगर में भी इसी प्रकार का विवाद खड़ा हो गया। गांव रामनगर से सुमन व संतोषी सरपंच पद की प्रत्याशी थी। मतगणना के दौरान संतोषी देवी प्रतिद्वंद्धी प्रत्याशी पूनम देवी से 1 वोट से जीत गई जिस पर गांव में दोनों पक्षों में विवाद छिड़ गया। एक पक्ष के ग्रामीणों का कहना है कि वह दोबारा गिनती करवाना चाहते हैं क्योंकि सामने वाले प्रत्याशी को गलत तरीके से जितवाया गया है। रामनगर गांव के ग्रामीण भी सफीदों के राजकीय पीजी कॉलेज पहुंचे और एसडीएम से मिलकर पुन मतगणना की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाया कि ईवीएम के अनुसार सही परिणाम घोषित किया गया है लेकिन ग्रामीण नहीं माने। गांव रामनगर के ग्रामीण रात करीब साढ़े 12 बजे तक कॉलेज के बाहर जमा रहे। मामला सिमटते नहीं देख प्रशासन रात को सख्त हुआ। प्रशासन की सख्ती को देख ग्रामीण अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed