फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There was a fight in the buses, dear sisters were upset

Jind News: बसों में रही मारामारी, परेशान रहीं बहनें प्यारी

Wed, 30 Aug 2023 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
There was a fight in the buses, dear sisters were upset
जींद। रक्षाबंधन पर्व पर मंगलवार को कई रूटों पर बसों में मारामारी रही। अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए महिलाएं रोडवेज और निजी बसों में रवाना हुई। कई रूटों पर निजी बसें नदारद रही, जिसकी कमी रोडवेज बसों ने पूरी की। निजी बसों ने 50 से ज्यादा चक्कर मिस किए। कई रूटों पर महिलाओं को बसों में चढ़ने के लिए भागदौड़ करनी पड़ी। बसों में भीड़ होने से बहनों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी। कई बहनों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। बस अड्डे पर चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मंगलवार को 12 बजे से बहनों तथा उनके 15 वर्ष तक के बच्चों को रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। इसको लेकर रोडवेज विभाग की ओर से बेहतर प्रबंधों का दावा किया गया था ताकि बहनों को कोई परेशानी न आए। लेकिन कई बसों में तो तय सीटों से अधिक यात्री सवार होने से महिलाओं को बसों में सीट तक उपलब्ध नहीं पाई। उन्हें खड़े होकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा था। इसके अलावा बसों के इंतजार में बूथों पर बहनें बसों इंतजार करते हुए नजर आईं। डिपो प्रबंधन ने निजी बसों की रिपोर्ट बनाकर जिला परिवहन अधिकारी के पास भेज दी है। इस पर जिला परिवहन अधिकारी सुनील कुमार ने निजी बस संचालकों को आदेश जारी किए हैं कि बुधवार को ऐसी शिकायत नहीं आनी चाहिए अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बॉक्स

दोपहर बाद बढ़ी महिलाओं की संख्या

बहनों के लिए मुफ्त बस सेवा के लिए प्राइवेट बसों ने किनारा किया। शुरूआत में तो महिला यात्रियों की संख्या कम थी तो थोड़ी बहुत प्राइवेट बस महिलाओं को लेकर रूट पर रवाना हुई। दोपहर बाद बस स्टैंड पर जैसे ही महिलाओं की संख्या बढ़ी तो प्राइवेट बसों ने विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन कम कर दिया। गोहाना, पानीपत, असंध, नरवाना व हांसी रूट पर 80 से अधिक प्राइवेट बस चलती हैं। ऐसे में दोपहर बाद रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिए। वहीं प्राइवेट बस कम चलने की रिपोर्ट रोडवेज द्वारा जिला परिवहन अधिकारी को सौंपी जाएगी और कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

रोहतक, दिल्ली, कुरुक्षेत्र, करनाल व हिसार रूट पर चली स्पेशल बसें

रोहतक, दिल्ली, कुरुक्षेत्र, करनाल व हिसार रूट पर महिला यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर रोडवेज बस चलाई गई। महिला यात्रियों के लिए डिपो ने 50 बसों को रिजर्व रखा था। एक ओर जहां प्राइवेट बस आप्रेटरों ने महिला यात्रियों के लिए निशुल्क बस सेवा के आदेशों को दरकिनार किया वहीं रोडवेज कर्मचारियों की दो दिन तक छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा रोडवेज फ्लाइंग टीम की भी ड्यूटी बस स्टैंड पर ही लगाई गई है। इस कारण महिलाओं को पेरशानी हुई। प्राइवेट बसों के नहीं चलने से महिला यात्री बसों का इंतजार कर रही थी। बसों में ज्यादा भीड़ होने के चलते महिलाओं को खड़े होकर सफर करते हुए देखा गया। जैसे ही कोई बस बूथ पर लगती तो उसमें सीट लेने के लिए मारामारी हो जाती।


वर्जन

महिलाओं को मुफ्त बसों में सफर को लेकर कोई परेशानी न आए। इसके लिए 50 से अधिक बसें स्पेशल रिजर्व रखी गई थी, जिस रूट पर महिला यात्रियों की संख्या ज्यादा रही, उसी रूट पर रोडवेज बसों को चलाया गया। वहीं जो प्राइवेट बस कम चली हैं, उसकी रिपोर्ट बनाकर जिला परिवहन अधिकारी के पास भेज दी गई है।

--कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed