फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There was 77 mm rain in Aleva and 23 mm rain in Narwana.

Jind News: अलेवा में 77 और नरवाना में 23 एमएम बारिश हुई

Sat, 17 Aug 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 17 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
There was 77 mm rain in Aleva and 23 mm rain in Narwana.
जींद। जिले में शुक्रवार को बारिश तथा बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। इससे किसानों के चेहरों में खुशी दिखाई दी। बारिश तथा बूंदाबांदी से फसलों को भी काफी फायदा पहुंचा है। अलेवा तथा नरवाना मे अच्छी बारिश दर्ज की गई। तापमान भी गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 81 प्रतिशत तथा हवा की गति 14 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। शुक्रवार को अलेवा में 77 एमएम, नरवाना में 23 एमएम, जींद तथा जुलाना में दो-दो एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने तथा बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन


मानसून सीजन में एक-दो बार को छोड़कर जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई। कहीं-कहीं बिखराव में जरूर बूंदाबांदी तथा हल्की बारिश हो रही है। शुक्रवार को दिन का आगाज तेज धूप के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ मौसम उमस भरा हो गया। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आकाश में बादल छा गए। इसके साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बूंदाबांदी ज्यादा देर तक जारी नहीं रही, लेकिन उमस से काफी हद तक राहत दिलाई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना बना रहा।
विज्ञापन


फसलों के लिए फायदेमंद

इस बार मानसून सीजन में औसतन से कम बारिश हुई है, जिससे किसान परेशान है। हालांकि बूंदाबांदी से फसलों को फायदा तो पहुंच रहा है, लेकिन ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ रहा है। किसानों को अच्छी बारिश की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अब तक औसत से कम बारिश हुई है। आगे भी बारिश तथा बूंदाबांदी के आसार बने हैं। आकाश में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कही बिखराव में बारिश की संभावना है। -डॉ. राजेश, मौसम विशेषक्ष, पांडु पिंडारा, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed