फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There should be fair investigation into the death of Mukesh of Kasar village: Kandela

कसार गांव के मुकेश की मौत की निष्पक्ष हो जांच : कंडेला

Tue, 22 Jun 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
There should be fair investigation into the death of Mukesh of Kasar village: Kandela
रायचंदवाला में हुई कंडेला खाप की महापंचायत में मौजूद सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
रायचंदवाला गांव में कंडेला खाप की महापंचायत रामदिया दालमवाला की अध्यक्षता में हुई। महापंचायत में दिल्ली बार्डर पर धरने पर बैठे मुकेश की मौत पर संवेदना प्रकट कर पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इसके अलावा इसमें रायचंदवाला गांव के कृष्ण व निर्जन गांव के संदीप की गिरफ्तारी पर कहा कि संदीप को पुलिस ने शक के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन

इसमें सर्व जातीय खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक व जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि जो भी मृतक मुकेश की मौत का कुसूरवार है, उसको सजा अवश्य होनी चाहिए। लेकिन केस में बेकसूर लोगों को बिना वजह पुलिस परेशान न करें। उन्होंने कहा कि अगर बिना वजह बेकसूर लोगों को परेशान किया जाता है तो पूरी कंडेला खाप व धरनारत किसानों को पीड़ा होगी। कंडेला ने अपनी तरफ से भी प्रदेश सरकार से मांग है कि मृतक मुकेश की मौत की जांच के लिए जो कमेटी बनाई गई है। वह निष्पक्ष आधार पर इस केस की जांच करें। इस अवसर पर रामदिया दालमवाला, भीरा दालमवाला, छाज्जू राम, प्रदीप शर्मा, बलदेव कश्यप, रामनिवास पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed