फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There is no respite from the cold and the cold will continue to haunt us

Jind News: अभी नहीं ठंड से राहत और सताएगी सर्दी

Sun, 07 Jan 2024 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
There is no respite from the cold and the cold will continue to haunt us
सुबह के समय छाया जिले में कोहरा।
जींद। ठंड कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। अगामी दिनों में ठंड ओर बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते नौ जनवरी को हल्की बारिश तथा बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर धूप नहीं निकली और ठंड से कंपकपी छुटती रही। लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया। कड़ाके की ठंड का जनजीवन पर साफ असर देखने को मिला। हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

पिछले 10 दिन से कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी पड़ रहा है। सूर्य भी नहीं दिखाई दे रहा है। आकाश में दिनभर बादलवाई बनी रहती है। शनिवार को दिन का आगाज धुंध तथा आकाश में छाए बादलों के साथ हुआ। दिन चढऩे के साथ धुंध छंट गई। पूर्व से चली ठंडी हवा से से जनजीवन पर काफी असर पड़ा। लोग घरों में दुबकने पर मजबूर रहे। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आठ जनवरी शाम तक मौसम करवट लेगा। नौ जनवरी को बारिश के आसार बन रहे इै। इसके कारण तापमान में ओर गिरावट आएगी। दस दौरान अधिकतम तापमान 11 से 14 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री बने रहने तथा हवा कि गति 4 से 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।
विज्ञापन


धुंध तथा कोहरा फायदेमंद, धूप न निकलना परेशानी
तापमान में गिरावट आना तथा धुंध व कोहरे का गिरना फसलों के लिए फायदेमंद है लेकिन ज्यादा ठंड तथा धुंध सब्जियों को नुकसान पहुंचा रही है। सूर्य बादलों के पीछे छुपे रहने के कारण धूप नहीं निकल रही है। जिससे फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा है। गेहूं में पीलापन तथा सरसों में सफेद रतवा के लक्षण दिखाई देने लगे हैं। किसानों को चाहिए कि वह फसलों में जरूरत के हिसाब से पानी दें। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर विशेषज्ञों से संपर्क कर उपचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। नौ जनवरी को हल्की बारिश तथा बूंदाबांदी के आसार हैं। आकाश में बादलवाई बनी रहेगी और ठंड भी जारी रहेगी। सरसों में सफेद रतवे की संभावना बन गई है। गेहूं में भी कहीं-कहीं पीलापन देखने को मिल रहा है। किसान कृषि विशेषज्ञों से संपर्क कर उपचार करें।
-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed