{"_id":"682f818acab4fd405c057625","slug":"there-is-no-parking-facility-in-the-market-traders-are-unable-to-find-a-solution-jind-news-c-199-1-sroh1009-135104-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, व्यापारियों को नहीं मिल रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, व्यापारियों को नहीं मिल रहा समाधान
विज्ञापन
जींद। शहर के किसी भी बाजार में पार्किंग नहीं होने से व्यापारियों और खरीदारों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार के आसपास पार्किंग न होने के कारण बाजार में जाम के हालात बने रहते हैं। अगर वाहनों को दूर रोका जाए तो ग्राहकों को बाजार में दूर तक पैदल जाने में परेशानी होती है।
व्यापारियों ने पार्किंग की मांग को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। शहर के मुख्य बाजार में प्रवेश करने के पांच मुख्य रास्ते हैं। इनमें कहीं पर भी पार्किंग की व्यवस्था प्रशासन ने नहीं की। एक पार्किंग शहर थाना के सामने बनी हुई है। यहां पर भी सीमित संख्या में वाहन खड़े किए जा सकते हैं। इसके अलावा अन्य किसी भी रास्ते पर वाहन खड़ा करने के लिए व्यवस्था नहीं की गई। अगर बाजार से दूर वाहनों को रोका जाए तो खरीदारों को लंबा सफर तय करना पड़ता है। बाजार के मुख्य रास्तों पर पुलिस की बैरिकेडिंग से भी व्यापारी आहत हैं और इसे हटाने की मांग कर रहे हैं।
बाजार के पास बनाई जाए पार्किंग
बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों के लिए बेहतर पार्किंग की व्यवस्था करवाई जाए। इससे बाजार में लोगों का रुझान बढ़ेगा। बेहतर सुविधा मिलने पर सरकार की जीएसटी के माध्यम से आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
मनीष गर्ग, व्यापारी।
बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा के लिए बाजार में सादी वर्दी में महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। बाजार में ग्राहकों के साथ चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसको रोकने के लिए पुलिस का अलर्ट रहना जरूरी है।
-जयपाल मलिक।