फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There is no bigger well-wisher of women in the state than JJP: Rajni Malik

जजपा से बड़ा महिलाओं का नहीं प्रदेश में कोई हितैषी : रजनी मलिक

Sun, 24 Aug 2025 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
There is no bigger well-wisher of women in the state than JJP: Rajni Malik
24जेएनडी06-अर्बन एस्टेट स्थित जजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेती हुए महिला पदाधि
जींद। अर्बन एस्टेट स्थित पार्टी कार्यालय में जननायक जनता पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जोरा सिंह डूमरखां ने की जबकि महिला प्रदेशाध्यक्ष रजनी मलिक और महिला प्रभारी डॉ. किरण पूनिया ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। नसीब ढिल्लों नरवाना ने दूसरे राजनीतिक दल को छोड़कर जजपा में आस्था जताई।
विज्ञापन

रजनी मलिक ने कहा कि जब भी देवीलाल परिवार की प्रदेश में सत्ता आई है, उसी समय से महिलाओं को राज काज में हिस्सेदारी मिली है। प्रदेश में महिला वर्ग का चौधरी देवीलाल परिवार हिमायती रहा है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं की राजनीति में भागीदारी कम थी, लेकिन आज के समय में एक नई पहचान दिलाई। चेयरमैन से लेकर विधायक, मंत्री, लोकसभा तक अवसर प्रदान किए हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को पंचायतों, राशन डिपो, सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी दिलवाने में सदैव देवीलाल परिवार ने अग्रणी काम किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति में भी हिस्सेदारी दिलवाने के लिए दुष्यंत चौटाला ने आवाज उठाई थी। महिला वर्ग को चाहिए कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में जजपा से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाए। इस अवसर पर सुनीता ढुल, अमिता ढांडा, सुशीला मलिक, सुदेश पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed