{"_id":"600077018ebc3e328441ae08","slug":"theft-of-breaking-the-locks-of-three-shops-in-one-night-jind-news-rtk590881166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन
जींद। ईगराह गांव में 12 जनवरी की रात अज्ञात लोगों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोर दो दुकानों से सामान चोरी कर ले गए। जबकि एक में चोरी का प्रयास किया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में खांडा खेड़ी निवासी अशोक ने बताया कि उसकी फोटोग्राफर की दुकान है। 12 जनवरी की रात किसी ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर दो प्रिंटर, एक हार्ड डिस्क, यूएसबी, वीडियो कैमरा, इन्वर्टर, बैटरी, पांच ट्रीमर मशीन चुरा ले गए। वहीं इसी दुकान के साथ लगती हेयर सैलून से भी सामान चुराया। एक अन्य दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। जांच अधिकारी एएसआई प्रेम स्वरूप ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गतौली में दुकान का ताला तोड़कर चुराया सामान
जुलाना के गतौली गांव में मंगलवार रात को दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जैजैवंती गांव निवासी जय सियाराम ने बताया कि उसकी गतौली गांव में बस अड्डे पर जनरल स्टोर की दुकान है। 12 जनवरी की शाम वह दुकान मंगल कर घर गया था। अगली सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। दुकान से कपड़े, सैंपू, साबुन, बैग, चप्पल, क्रीम सहित अन्य सामान गायब मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मिष्ठान भंडार का ताला तोड़ घी के 20 टिन चोरी
घिमाना गांव स्थित मिष्ठान भंडार से घी के 20 टिन चोरी होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में घिमाना निवासी गुलाब ने बताया कि उसकी गांव में मिठाई की दुकान है। 12 जनवरी की रात को वह दुकान को मंगल कर घर चला गया। रात को किसी अज्ञात ने दुकान का ताला तोड़ घी के 20 टिन चोरी कर लिए। वारदात का पता अगली सुबह लगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।