{"_id":"5d1e417b8ebc3e3cb5446f94","slug":"theft-arrest-from-jharkhand-jind-news-rtk502599298","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से सवा लाख रुपये चुराने वाला नौकर झारखंड से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से सवा लाख रुपये चुराने वाला नौकर झारखंड से गिरफ्तार
विज्ञापन
सफीदों रोड स्थित एक दुकान से एक लाख 15 हजार 500 रुपये चुराने के आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से दस हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की मां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी वजह से आरोपी ने बाकी रुपये मां के इलाज में लगा दिए हैं।
सिविल लाइन थाना पुलिस को 26 मार्च को दी शिकायत में गांव बोहतवाला निवासी जसवीर रेढू ने कहा कि उसने सफीदों रोड पर झोटा फार्म के पास किसान पोल्ट्री प्रोडक्ट के नाम से दुकान खोली हुई है। उसकी दुकान में झारखंड के किशोरगंज रोड रांची निवासी सौरभ काम करता था। जसवीर ने कहा कि उसने अपनी दुकान में एक लाख 15 हजार 500 रुपये रखे थे। शाम को वह दुकान से घर चला गया। सुबह उसने आकर देखा तो अलमारी में रखी नकदी गायब थी। सौरभ भी कहीं दिखाई नहीं दिया। उसने कहा कि सौरभ उसकी दुकान की अलमारी से पैसे चुराकर गायब हो गया है। पुलिस ने सौरभ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने साथी हेड कांस्टेबल संदीप के साथ झारखंड पहुंचे और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी से पुलिस को दस हजार रुपये बरामद हुए हैं। विजेंद्र सिंह ने बताया कि सौरभ की मां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी वजह से उसने बाकी के पैसे मां के इलाज में खर्च कर दिए हैं। सौरभ को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।