फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Theft accused escaped by dodging the police, arrested late night

Jind News: चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, देर रात किया गिरफ्तार

Sun, 03 Dec 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Theft accused escaped by dodging the police, arrested late night
जींद। चोरी के मामले का आरोपी नायब कोर्ट के पास से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में सर्च अभियान चलाया, जहां आरोपी को देर रात दालमवाला अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी नगूरां निवासी अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में एएसआई रणवीर सिंह ने बताया कि गांव नगूरां निवासी सतीश और अरविंद चोरी के मामले में आरोपी हैं। इस मामले में दोनों को जांच में शामिल कर छोड़ दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को चालान के साथ अदालत में पेश करने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को चालान के साथ अदालत में पेश कर दिया लेकिन अदालत ने जमानती पेश न होने के कारण दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिए। जब पुलिस ने दोनों आरोपियों के जेल वारंट लेने के लिए नायब कोर्ट के पास गई हुई थी तब आरोपी अरविंद भीड़ का फायदा उठा वहां से फरार हो गया। उसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, जहां उसे देर रात दालमवाला अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed