फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers warn to block Jind Chandigarh road if missing farmer Bijendra not found

हरियाणा: चार माह से लापता किसान बिजेंद्र को लेकर प्रदर्शन, जींद-चंडीगढ़ मार्ग बंद करने की चेतावनी

Sat, 12 Jun 2021 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 12 Jun 2021 12:01 AM IST
सार

ग्रामीणों के प्रदर्शन में पहुंची बिजेंद्र की मां की आंखों में बेटे के आने की आस के साथ ही आंसू भी बह रहे हैं। संतोष ने कहा कि जिसका जवान कमाने वाला बेटा लापता हो उसका क्या हाल होगा। पिछले पांच महीने से घर बिखर गया है। भूख-प्यास सब खत्म हो गई है। बस कहने को ही जिंदा हैं।

विज्ञापन
Villagers warn to block Jind Chandigarh road if missing farmer Bijendra not found
किसान आंदोलन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन में भाग लेने 26 जनवरी को दिल्ली गया कंडेला गांव का 27 वर्षीय बिजेंद्र आज तक लौटकर नहीं आया। चार महीने से बिजेंद्र का कोई अता-पता नहीं होने से उसकी मां चिंतित है। हर समय भरी आंखों से अपने बेटे की राह देखती रहती है। इसको लेकर कंडेला गांव के काफी लोग शुक्रवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन दिल्ली पुलिस से बिजेंद्र का पता करवाए। यदि 18 जून तक बिजेंद्र का पता नहीं चला तो 19 जून से कंडेला गांव में जींद-चंडीगढ़ मार्ग को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। बिजेंद्र की मां ने कहा कि यदि बेटा एक दिन भी घर नहीं आए तो क्या गुजरती है, लेकिन उनका बेटा तो चार महीने से नहीं आया है। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि वे हौसला रखें। सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता छज्जूराम कंडेला ने बताया कि 26 जनवरी के आंदोलन के लिए गांव से सैकड़ों लोग दिल्ली गए थे। उनमें बिजेंद्र भी शामिल था। साथ गए लोगों ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के समय वह उनके साथ था। इसके बाद मची भगदड़ के बाद से ही उसका सुराग नहीं लग रहा है। छज्जूराम कंडेला ने बताया कि बिजेंद्र के पिता का करीब 15 साल पहले निधन हो चुका है। बिजेंद्र अपनी मां का सहारा था और खेती करता था। बिजेंद्र के नहीं आने से उसकी मां संतोष हर समय परेशान रहती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अपने स्तर पर बिजेंद्र का पता करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

इस दौरान कंडेला खाप के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ केंद्रीय गृहमंत्री व प्रदेश के गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ओमप्रकाश ने कहा कि चार महीने में कई बार प्रशासन से मिल चुके हैं लेकिन कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली है।

बिजेंद्र मेरा भाई, चिंता मत करो
ज्ञापन देने आए लोगों के बीच में डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि बिजेंद्र किसान का बेटा है और इस नाते वह उनका भाई है। परिजनों व ग्रामीणों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे दिल्ली पुलिस से संपर्क कर जल्द से जल्द बिजेंद्र का पता लगाएंगे।

पंचायत के लोगों की करवाई एसएसपी से मुलाकात
इस दौरान डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने पॉर्च में आकर ग्रामीणों का ज्ञापन लिया और कुछ लोगों को साथ ले गए। इन लोगों की जींद के एसएसपी वसीम अकरम के साथ बातचीत करवाई। उन्होंने कहा कि वे पुलिस के स्तर पर हर संभव मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed