{"_id":"68014674796ac3500e0623c9","slug":"the-young-man-swallowed-poison-after-his-car-was-not-registered-in-his-name-and-the-money-was-not-returned-jind-news-c-199-1-sroh1006-133235-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गाड़ी नाम न करवाने और राशि नहीं लौटाने पर युवक ने निगला जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गाड़ी नाम न करवाने और राशि नहीं लौटाने पर युवक ने निगला जहर
Thu, 17 Apr 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
जींद। गांव कलौदा में एक व्यक्ति ने दो लोगों से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। थाना सदर नरवाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कलौदा निवासी मृतक 22 वर्षीय सावन के चचेरे भाई दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा के लडक़े सावन ने अपने ताऊ प्रेम के लडक़े संजीव के साढू रतन वासी शीशवाल जिला हिसार और रतन की बुआ के लड़के मंगल वासी जैजैवंती से डेढ़ साल पहले एक बोलेरो गाड़ी ली थी। जब सावन ने गाड़ी खरीदी तो उस समय सावन ने दो लाख रुपये संजीव उर्फ काला को साथ ले जाकर पैसे रतन और मंगल को दे दिए थे। फिर एक लाख रुपये सावन ने रतन को दिए थे। बोलेरो गाड़ी का सौदा 6 लाख रुपये में तय हुआ था। गाड़ी मंगल की थी और रतन बिचौलिया था। सौदा होने के मुताबिक गाड़ी के 3 लाख रुपये नकद सावन ने मंगल और रतन को देने थे। इसके बाद तीन लाख रुपये गाड़ी नाम कराने के बाद दिए जाने थे। मंगल और रतन ने सावन के नाम गाड़ी नहीं करवाई और गाड़ी नाम करवाने को लेकर टाल मटोल करते रहे। मंगल ने सावन के पास कर्मगढ़ की बुकिंग के लिए दो व्यक्तियों का फोन कराया कि नारनौंद की बुकिंग के लिए जाना है। सावन गाड़ी लेकर गांव कर्मगढ़ चला गया। इसके बाद वह उन दो व्यक्तियों को साथ लेकर नारनौंद के लिए चल पड़ा। जब सावन खेड़ी चौपटा पहुंचा तो वहां पर मंगल और उसके साथियों ने सावन से बोलेरो गाड़ी छिन ली। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। फिर सावन ने रतन के पास फोन किया कि मंगल और उसके साथियों ने उसकी गाड़ी छीन ली है। इस मामले की पुलिस कार्रवाई करवाएंगे, लेकिन रतन ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। तुम्हे गाड़ी मिल जाएगी या तुम्हारे पैसे वापस मिलेंगे। डेढ़ वर्ष से ज्यादा बीतने के बाद भी मंगल और रतन ने सावन को न तो गाड़ी लौटाई और राशि भी नहीं दी। 12 अप्रैल को रतन अपने साढू संजीव के घर गांव कलौदा कलां आया था। सावन ने रतन को गाड़ी या पैसे वापस देने की बात कही तो रतन ने उससे हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। सावन ने आरोप लगाया कि उसने यह बोलेरो गाड़ी मकान गिरवी रखकर और मकान पर लोन लेकर खरीदी थी। गाड़ी और पैसे वापस न मिलने के कारण वह परेशान रहने लगा। इसके चलते 14 अप्रैल को सावन ने नशीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे तुरंत बरवाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। इसके अलावा आरोपी मंगल और रतन को नामजद कर उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-मंजीत सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना नरवाना