फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The young man committed suicide by hanging himself at home

Jind News: युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 12 May 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 12 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself at home
नरवाना। शहर की भारत काॅलोनी में एक युवक ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम करवा परिजनों को शव सौंप दिया। पुलिस ने युवक के पिता के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के पिता विजय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बड़ा बेटा 29 वर्षीय राजपाल, जो की पेंट का कार्य करता था। शनिवार को उनका परिवार खाना खाकर सो गया था। देर रात को उसकी साली जब उसे चाय देने के लिए गई तो देखा कि वह पंखे पर फांसी पर लटका मिला। इसके बाद उसे नीचे उतारा गया, तब तक उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन उसके बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसके बड़े बेटे राजपाल और छोटे बेटे विकास की शादी कुरुक्षेत्र के ढांड में एक ही परिवार में हुई थी। बड़े बेटे की पत्नी प्रियंका पिछले कुछ दिनों से बच्चों के साथ मायके गईं हुईं थीं। जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed