फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The workers living in the shelter home got food in two days in three days

शेल्टर होम में रहने वाले मजदूरों को तीन दिन में दो दिन ही मिला खाना

Mon, 30 Mar 2020 09:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
The workers living in the shelter home got food in two days in three days
धर्मकांटे के रूप में ठहरे मजदूर खाना मिलने के बारे में जानकारी देते हुए। - फोटो : Jind
शेल्टर होम में रोके गए मजदूरों को खाना खिलाने के प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं के दावे को सब्जी मंडी के नजदीक एक धर्मकांटे पर रुके 25 उत्तर प्रदेश के मजदूरों ने नकार दिया है। इससे प्रशासन की प्रवासियों तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि समाजसेवी संस्थाओं और प्रशासन ने हर मजदूर तक शेल्टर्स होम में समय पर खाना पहुंचाने के लिए गई टीमें बनाई हैं। इन टीमों के माध्यम से मजदूरों तक समय पर और उचित मात्रा में खाना नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

धर्मकांटे के पास रोके गए उत्तर प्रदेश के मजदूर राजू, संतोष तिवारी, भगवान प्रसाद और मंशाराम ने बताया कि प्रशासन उनके पास शनिवार को एक समय का खाना पहुंचाया था। इसके बाद रविवार को भी एक समय का तैयार खाना और कुछ सूखा सामान दिया। इस सूखे सामान में कुछ आटा तो कुछ चने की दाल थी। इसके अलावा कुछ मात्रा में आचार भी दिया। जो राशन प्रशासन उनके पास भेज रहा है वह व्यक्तियों की संख्या के अनुसार बहुत कम होता है। उन्होंने बताया कि एक कमरे में आठ व्यक्तियों को रोका गया, लेकिन उनको मुश्किल से दो किलो आटा व आधा किलो दाल दी गई। यह मात्रा बहुत कम है। रविवार को सूखा राशन के तौर पर दाल व आटा ही दिया गया। इसको तैयार करने के लिए अन्य सामान की भी जरूरत होती है। वह सामान प्रशासन उनको मुहैया नहीं करवा रहा। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से उनके पास काम नहीं होने के कारण उनकी जेब में एक रुपया भी नहीं बचा, जिससे वह सामान खरीद सके। मजदूरों ने बताया कि न तो गैस सिलिंडर उनके पास है और न सूखी लकड़ी। प्रशासन को इसकी भी व्यवस्था करना चाहिए। वे प्रशासन द्वारा दी जा रही व्यवस्था से परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed