फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The women of the Agrawal Shakti organization visited Mata Banbhauri.

Jind News: अग्रवाल शक्ति संगठन की महिलाओं ने माता बनभौरी के किए दर्शन

Fri, 19 Jun 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The women of the Agrawal Shakti organization visited Mata Banbhauri.
18जेएनडी33: माता बनभौरी धाम में दर्शन करने पहुंचीं अग्रवाल शक्ति संगठन की महिलाएं। स्रोत : संगठ
जींद। अग्रवाल शक्ति संगठन ग्रुप की सदस्याओं ने धार्मिक यात्रा के तहत माता बनभौरी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। संगठन की प्रधान डेजी जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में करीब 25 महिलाओं ने भाग लिया। सभी सदस्याओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर परिवार, समाज और संगठन की निरंतर प्रगति एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

महिलाओं ने मंदिर में आयोजित आरती में भाग लिया तथा भजन-कीर्तन का श्रवण कर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। इसके बाद सभी ने लंगर ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संगठन की सदस्याओं ने समूह की उन्नति और सामाजिक गतिविधियों में निरंतर बढ़ोतरी के लिए विशेष प्रार्थना भी की।
विज्ञापन

प्रधान डेजी जैन ने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की महिलाएं समय-समय पर धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। यात्रा में उपप्रधान मंजू गुप्ता, सचिव मंजू सिंगला, कोषाध्यक्ष डॉ. रेनू गर्ग, रजिस्टर कैशियर अनामिका तथा मीडिया प्रभारी डॉ.शैली गुप्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed