फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The woman reached the police station after spraying petrol on her, accusing neighbors of molestation

अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर थाने पहुंची महिला, पड़ोसियों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 21 Oct 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The woman reached the police station after spraying petrol on her, accusing neighbors of molestation
जींद। महिला खुद पर पेट्रोल छिड़कर कर बुधवार दोपहर बाद महिला थाना पहुंच गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पड़ोसियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा रही थी। उसके साथ ही परिजन भी आ गए और उन्होंने कहा कि महिला मानसिक रूप से परेशान है, जिसकी वजह से ऐसा कर रही है। परिजन उसे साथ लेकर गए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद एक महिला खुद पर पेट्रोल छिड़ककर महिला थाने पहुंच गई। यह देखकर वहां पर तैनात पुलिस कर्मचारियोें के पसीने छूट गए। इस दौरान महिला के परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने कहा कि महिला मानसिक रूप से परेशान है। बताया जाता है कि महिला ने कुछ दिन पहले पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दी थी। उसी सिलसिले में महिला घर से पेट्रोल छिड़कर महिला थाने पहुंच गई थी। महिला के अचानक घर से निकलने पर उसके पति और ससुर ने पीछा किया, मगर महिला तब तक थाने पहुंच चुकी थी। इस बारे में महिला के मायके वालों को जानकारी दी गई तो वे वहां आकर साथ लेकर गए। परिजनों ने कहा कि महिला काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान है। इसके चलते वह परिजन तथा अन्य लोगों से भी झगड़ा करती रहती है। महिला थाना प्रभारी सीमा ने बताया कि महिला जब थाने पहुंच तो उसके कपड़ों से पेट्रोल की गंध आ रही थी। महिला का पति, ससुर तथा पिता भी थाने में आए थे, जिन्होंने बताया कि मानसिक दशा ठीक नहीं होने के कारण महिला ने ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed