{"_id":"698a230a551eb3c6d609ec6d","slug":"the-winning-students-were-honored-upon-arriving-at-the-school-jind-news-c-199-1-jnd1010-148269-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्कूल पहुंचने पर विजेता छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्कूल पहुंचने पर विजेता छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
09जेएनडी25: स्कूल पहुंचने पर छात्राओं को सम्मानित करते हुए स्कूल प्रशासन। स्रोत संस्थान
जुलाना। जींद में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य सुनील नेहरा ने बताया कि स्कूल की छात्राओं ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में छात्रा तनीषा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर दौड़ में विद्यालय की छात्रा शशि ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
रिले रेस में रौनक, महक और मोनिका की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लॉन्ग जंप स्पर्धा में छात्रा निशा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
प्राचार्य सुनील नेहरा ने सभी विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अन्य छात्राओं को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सुभाष सैनी, अजीत सिंह, पिंकी, सीमा, मंजू वाला, मोनिका, प्रवीण, संदीप, शैलेंद्र, शंकर सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।