फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The whole city was seen full of tricolor and broom flags

Jind News: तिरंगा व झाड़ू के झंडों से भरा नजर आया पूरा शहर

Fri, 09 Jun 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 09 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The whole city was seen full of tricolor and broom flags
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा शहर तिरंगा व झाड़ू के झंडों से पाट दिया गया था। चारों तरफ तिरंगा झंडा व झाड़ू के झंडे ही नजर आ रहे थे। साढ़े चार बजे तिरंगा यात्रा शुरू हुई और पांच बजकर 25 मिनट पर खत्म हो गई। यात्रा को बीच में रोककर कैंटर में खड़े-खड़े ही दोनों मुख्यमंत्रियों अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान ने लोगों को संबोधित किया।
कुंदन सिनेमा से शुरू हुई यात्रा सफीदों गेट होते हुए एसडी स्कूल के पास खत्म हुई। यहां पर काफी देर तक लोग नारेबाजी करते रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत गाने बजते रहे। साढ़े चार बजे तिरंगा यात्रा कुंदन सिनेमा से शुरू हुई। एक कैंटर में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रचार कमेटी प्रमुख डॉ. अशाेक तंवर व अन्य नेता खड़े रहे। यात्रा के बीच-बीच में छतों पर खड़े लोगों का आप नेताओं ने अभिवादन किया। इस दौरान कई जगह छतों पर चढ़े लोगों ने फूलों की वर्षा भी की। जगह-जगह पीने के पानी रखा गया था।
विज्ञापन



तेज गर्मी के बावजूद लोगों का उत्साह नहीं हुआ कम
जिस समय तिरंगा यात्रा शुरू हुई, उस समय साढ़े चार बजे थे। इस समय तेज धूप के कारण काफी गर्मी थी। लोगों की भीड़ के कारण गर्मी और अधिक परेशान कर रही थी। हर व्यक्ति पसीने से तर-बतर नजर आ रहा था, लेकिन लोगों का उत्साह किसी भी सूरत में कम नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन सुरक्षा घेरों में थे दोनों मुख्यमंत्री

तिरंगा यात्रा में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। एक रस्से को कैंटर के चारों और हरियाणा पुलिस के जवानों ने पकड़ रखा था। इसके बाद दूसरे रस्से को एनएसजी के कमांडो ने पकड़ रखा था, जो नीले रंग के सफारी सूट पहने हुए थे। वहीं तीसरा सुरक्षा घेरा पंजाब पुलिस के कमांडो का था। सुरक्षा की दृष्टि से इन घेरों में कुछ चुनिंदा लोग ही थे। वहीं रास्ते में हर प्रतिष्ठान व घरों पर भी पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। सुरक्षा का जिम्मा तीन डीएसपी व लगभग 200 पुलिस कर्मचारियों ने संभाल रखा था। इसके अलावा पंजाब पुलिस के जवान अलग से सुरक्षा में तैनात थे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed