फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The welfare of farmers, poor and villagers is the priority of the coalition government: Dushyant

किसान, गरीब और ग्रामीणों का कल्याण गठबंधन सरकार की प्राथमिकता : दुष्यंत

Tue, 06 Dec 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The welfare of farmers, poor and villagers is the priority of the coalition government: Dushyant
जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Jind
किसान, गरीब और ग्रामीणों का कल्याण गठबंधन सरकार की प्राथमिकता : दुष्यंत
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने नरवाना हलके के गांव बेलरखां में जनसभा को किया संबोधित, कहा- भिवानी में जजपा की रैली होगी ऐतिहासिक
सरकार ने 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भेजी धान की रकम
सिर्फ 45 दिनों में 12 हजार करोड़ रुपये का किया गया भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। किसान, गरीब और गांवों का उत्थान एवं कल्याण भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की प्राथमिकता है। किसानों और ग्रामीणों को जनकल्याणकारी नीतियों का सीधा फायदा पहुंचाने की दिशा में सरकार ने कारगर कदम उठाए हैं जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। ये बातें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को नरवाना हलके के गांव बेलरखां में आयोजित जनसभा में कही।
उपमुख्यमंत्री जन नायक जनता पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 9 दिसंबर को भिवानी के मेला ग्रांउड पर प्रस्तावित रैली का न्योता ग्रामीणों को देने आए थे। उन्होंने सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले करीब साढ़े तीन साल में विपरीत परिस्थितियों के बाद भी किसान हित में ठोस कदम उठाए गए हैं। वर्तमान सरकार से पहले आमतौर पर देखा जाता था कि किसानों को अपनी फसल बिक्री के दौरान भारी परेशानियों से जूझना पड़ता था। पिछली सरकारों के कार्यकाल में सरकार और किसान के बीच आढ़ती बिचौलियों का काम करते थे। इससे किसानों को भुगतान करने में विलंब होता था। किसानों को गेंहू, धान, बाजरा, कपास, मक्का, सरसों इत्यादि की ढेरियों पर तिरपाल वगैर डालकर कई- कई रात मंडी में ही बितानी पड़ती थी। किसानों की सुविधा के मद्देनजर वर्तमान सरकार ने मेरी फ सल- मेरा ब्यौरा की अहम नीति लागू की।
विज्ञापन

इसके तहत किसानों का पंजीकरण विभाग द्वारा पहले ही कर लिया जाता है और उसकी फसल बिक्री की निर्धारित तिथि का मैसेज किसान के मोबाईल नंबर पर भेज दिया जाता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को फसल बिक्री के लिए समय का इंतजार नहीं करना पड़ता और 48 घंटे के अंदर सरकार द्वारा फसल बिक्री की अदायगी सीधा किसान के खाते में भेज दी जाती है और इसका भी मैसेज किसान को उसके मोबाइल नंबर पर मिलता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 45 दिन के अंदर धान फसल का 12 हजार करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया। इस अवसर पर विधायक अमरजीत ढांडा, वित्त आयोग के चेयरमैन पवन खरखोदा, जजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, जजपा हलका अध्यक्ष मिया सिंह सिहाग, बिनैण खाप के प्रवक्ता रघबीर नैन दनौदा, कुलदीप रंधावा, सुरेंद्र बेलरखां, बलवान नैन दनौदा, पिरथी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
ग्राम दर्शन पोर्टल लांच
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए सरकार ने ग्राम दर्शन पोर्टल लांच किया है। इसके तहत आधार कार्ड युक्त कोई भी नागरिक निजी या साझा समस्या सीधा उक्त पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से सरकार को तुरंत भेज सकता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल, बिजली आपूर्ति, सड़क मरम्मत, हाईवे पर अंडर पास, ग्रामीण क्षेत्रों में ई- लाइब्रेरी निर्माण की दिशा में भी निकट भविष्य में सरकार पुरजोर तरीके योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed