फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The way is clear for the construction of a flyover in front of the bus stand.

Jind News: बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर बनाने का रास्ता साफ

Thu, 27 Nov 2025 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for the construction of a flyover in front of the bus stand.
26जेएनडी42-लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन की बैठक लेते हुए एडीसी विवेक आर्
जींद। ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए बस अड्डा के सामने फ्लाईओवर बनेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीते माह की बैठक में डीसी ने निर्देश दिए थे। बुधवार को एडीसी विवेक आर्य की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शहर के गोहाना रोड से बस अड्डा की तरफ जाते समय व सफीदों रोड से बस अड्डा की तरफ आते समय दोनों तरफ वाहन चालकों को गलत दिशा में आना पड़ता था। इस कारण यहां पर आए दिन हादसे हो रहे थे। बस अड्डे के सामने अब तक 13 एक्सीडेंट हो चुके हैं और पुलिस ने नेशनल हाइवे पर गलत दिशा में चलने वाले 1300 ट्रक के एक माह में चालान किए हैं।
विज्ञापन

अब बैठक में निर्णय लिया गया कि गोहाना रोड की तरफ से आने वाले फ्लाईओवर को बस अड्डे से आगे तक बढ़ाए। फिर सर्विस रोड बनाकर दोनों तरफ मिलाया जाए। बस स्टैंड पर गलत दिशा में आने वालों का रास्ता बंद होगा और सड़क हादसे रुकेंगे। इस अवसर पर आरटीए गिरीश कुमार, डीएमसी सुरेंद्र दून, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, ईओ ऋषिकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बस से बच्चों को सड़क पर न उतारें
वहीं, सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक ली। एडीसी ने कहा कि स्कूल बसों की नियमित जांच, सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। स्कूल और कॉलेज बसों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से निर्धारित लाइटिंग पॉइंट तय किए जाएं ताकि विद्यार्थी सड़क पर किसी भी अन्य स्थान पर न उतरें। सभी संबंधित विभाग निरंतर निरीक्षण करते रहें और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि आमजन को सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सके।

सड़क किनारों पर उगी झाड़ियों को हटाया जाए
एडीसी ने सभी सड़क एजेंसियों को निर्देशित किया कि सड़क किनारों पर उगी झाड़ियों को समय पर हटाया जाए। यदि झाड़ियों के कारण कोई दुर्घटना घटती है तो संबंधित रोड एजेंसी जिम्मेदार मानी जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क पर कहीं भी अनधिकृत पार्किंग नहीं होनी चाहिए। सर्दी व धुंध के मौसम को देखते हुए निर्देश दिए कि सभी सड़कों पर मार्किंग, साइन बोर्ड, सफेद पट्टी, रिफ्लेक्टर आदि सुव्यवस्थित ढंग से लगाए जाएं ताकि धुंध के समय वाहन चालकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed